Thursday, May 14, 2026
Google search engine

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के चार विधानसभा के सात स्थानों पर किया चक्का जाम..

बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आयोजित किया गया कार्यक्रम

कोरबा pnews24–भाजपा का आरोप है कि बस्तर संभाग के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की नक्सलियों के द्वारा लगातार टारगेट किलिंग (हत्या) की जा रही है और कांग्रेस की भूपेश सरकार कार्यवाही करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे लग रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर साजिशन हत्या करवाई जा रही है।इसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 फरवरी 2023 को समय दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चक्का  जाम किया गया ।

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजमाता सिंधिया चौक दर्री में दर्री व बालको मंडल द्वारा तथा गौ माता चौक कोरबा मे कोरबा व कोसाबाड़ी मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया।वही कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जेंजरा बायपास चौक कटघोरा में कटघोरा, बांकी मोंगरा व पोड़ी उपरोड़ा मंडल द्वारा तथा सराई सिंगार चौक हरदी बाजार में हरदी बाजार, दीपका व भिलाई बाजार मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया।पाली तानाखार विधानसभा क्षैत्र में डूमरकछार चौक में कोसाबाड़ी के पास पाली व चैतमा मंडल द्वारा तथा चोटिया चौक मेंचोटिया व पसान मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया।रामपुर विधानसभा में उरगा चौक में रामपुर के सभी पांचों मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया। सभी स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी पदाधिकारी मंडलों के प्रभारी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी तथा मंडलों में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...