जेबीसीसीआई की हुई बैठक कोयला कर्मियों के लंबित वेतन समझौते पर हुई सुलह..

जेबीसीसीआई की हुई बैठक कोयला कर्मियों के लंबित वेतन समझौते पर हुई सुलह
कोरबा (pnews24) कोल इंडिया के कोलकाता मुख्यालय में जेबीसीसीआई की हुई बैठक में कोयला कर्मियों के लंबित 11वें वेतन समझौते पर सहमति बन गई है। 19 फीसदी एमजीबी पर प्रबंधन व जेबीसीसीआई के सदस्यों के बीच वेतन समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है। एसईसीएल समेत कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कोयला कर्मचारियों का 11वां वेतन समझौता जुलाई 2021 से लंबित है। सातवीं बार हुई बैठक में सहमति नहीं बन सकी थी, तो 7 जनवरी को यूनियनों ने रांची में कन्वेंशन का ऐलान कर दिया था, लेकिन जब अपेक्स कमेटी की बैठक वेतन समझौते का मुद्दा उठा तो नई तारीख की तिथि तय हुई।
इसके बाद तय तिथि पर इसकी बैठक हुई, जिसमें कोयला कर्मियों के लंबित 11वें वेतन समझौते पर यूनियन नेताओं व प्रबंधन के बीच चली आ रही खींचतान खत्म हो गई है। 19 फीसदी एमजीबी पर आपसी सहमति से कोयला कर्मियों के लंबित वेतन समझौते पर निर्णय ले लिया गया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि बैठक की शुरुआत में 15 फीसदी एमजीबी का प्रस्ताव प्रबंधन ने रखा, लेकिन जेबीसीसीआई सदस्यों की नाराजगी सामने आ गई।
टी ब्रेक के बाद 19 फीसदी एमजीबी के प्रस्ताव पर प्रबंधन व जेबीसीसीआई सदस्यों की सहमति बन गई। हालांकि एचएमएस ने इससे भी अधिक एमजीबी देने की बात कहकर 19 फीसदी एमजीबी के प्रस्ताव को पहले ठुकरा दिया, लेकिन बाद में आखिरकार प्रबंधन सहमति बनाने में सफल रही। जानकारों की मानें तो 19 फीसदी एमजीबी पर हुए वेतन समझौते से कैटेगिरी-वन के कोयला कर्मियों का बेसिक 1502.65 रुपए होगा, जो पहले की बेसिक से 491.38 रुपए अधिक है।

 

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...