सावित्री बाई फुले जी के जयंती पर कार्यक्रम आयोजित ..

*संयुक्त आयोजन समिति ने दीपका में माता सावित्री बाई फुले जी के जन्मदिन पर किए कार्यक्रम*

*उनके याद में याद कर भारत देश की शिक्षा को नई दिशा दशा दिए प्रेरणा की आधार बनी*

कोरबा pnews24आज गेवरा दीपका के संयुक्त आयोजन समिति के तत्वधान में प्रगतिनगर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रांगण पर भारत की प्रथम शिक्षा का संचार करने वाली माता सावित्री बाई फुले जी के जन्मदिन पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद किया गया और उनकी बनाई शिक्षा की आधारशिला पर चलने की शपथ लिया गया ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष लाल साय मिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद दीपका के प्रगतिनगर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रांगण पर आज कार्यक्रम समिति के अध्यक्षता कर रहे पी पी सोनवानी और सहयोगी बृजलाल निराला डी एल टंडन अलग राम सिदार जिसका मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत बीएसपी नेता डी आर जटवार विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश राठौर राजेंद्र यादव मनमोहन चौहान गुलाब सिंह नागे सुशीला डांहट जानकी कुर्रे कंचन राय और जनपद सदस्य अनिल टंडन ने अपने उद्बोधन में कहां कि भारत देश के देश भर में शिक्षा का संचार करने के लिए पूरा अपना जीवन त्याग कर कुर्बान हो गई ऐसे भारत के महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जी के जन्मदिन पर उनको याद किया गया और उनके शिक्षा के आधारशिला बनाए गए पद मार्ग पर चलने की शपथ लिया गया ।

साथी ही मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत और बीएसपी नेता डी आर जटवार ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर प्रांगण पर मंच का उद्घाटन किया गया ।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...