Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

हाथियों ने सरमा गांव में मकान तोड़े मचाया उत्पात..

केंदई रेंज से रात में पहुंचे हाथियों ने सरमा गांव में फिर मकान तोड़ते हुए मचाया उत्पात
कोरबा (pnews24) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के केंदई व पसान रेंज में 25 हाथियों का दल काफी दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों का यह दल दिन भर केंदई रेंज के जंगल में रहता है और शाम होते ही आगे बढ़कर पसान रेंज पहुंच जाता है और वहां स्थित गांवों में रात भर उत्पात मचाता है।
इस दौरान हाथियों का दल घर तोडऩे के साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचाता है। केंदई रेंज से पहुंचे हाथियों के दल ने पसान रेंज अंतर्गत सरमा गांव में उत्पात मचाते हुए अरविंद नामक ग्रामीण के घर को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं खेतों में पहुंचकर किसानों की बड़ी मात्रा में अरहर फसल रौंद दी। जिससे आधा दर्जन लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावितों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन शुरू कर दिया है। एक अनुमान के अनुसार हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है।
इधर कोरबा वनमंडल में भी 25 हाथी लगातार डेरा जमाया हुए है। हाथियों का यह दल पिछले दो दिनों से कोरबा, पसर खेत व करतला रेंज की सीमा पर घूम रहे हैं। कभी हाथियों का दल कोरबा रेंज पहुंच जा रहा है तो कभी करतला व पसर खेत परिक्षेत्र में जिसके कारण तीनों ही रेंज के अमले को सतर्क रहना पड़ रहा है। वन विभाग द्वारा हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि हाथी क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा रहे है और जंगल ही जंगल विचरण कर रहे हैं।

 

Recent News

आप ने उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

  नगर पालिका परिषद दीपिका के वार्ड क्रमांक 15 में होगा घमासान   कोरबा: नगर पालिका परिषद दीपिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड (क्रमांक 15 )में उपचुनाव...