Tuesday, April 21, 2026
Google search engine

वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर बैठक आहूत की सफाई कर्मचारी संघ ने..

वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर घंटाघर में बैठक आहूत की सफाई कर्मचारी संघ ने
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले में वेतन वृद्धि सहित नियमितीकरण की मांग को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने कोरबा के घंटाघर मैदान में बैठक आहूत की। यहां पर पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को अब तक पूर्ण नहीं किए जाने को लेकर वर्तमान सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई गई।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले चुनाव के समय उनसे वादा किया गया था कि उन्हें अंशकालीन से पूर्ण कालीन करते हुए नियमित किया जायेगा। लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गई। सफाई कर्मचारी संघ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें वेतन के नाम पर केवल 2300 रुपए प्रदान किए जाते हैं। जो उनके उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए नाकाफी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया जाए अन्यथा जनवरी में उग्र प्रदर्शन संघ के द्वारा किया जाएगा।

 

Recent News

आप ने उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

  नगर पालिका परिषद दीपिका के वार्ड क्रमांक 15 में होगा घमासान   कोरबा: नगर पालिका परिषद दीपिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड (क्रमांक 15 )में उपचुनाव...