चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली छात्रा की आरपीएफ जवानों ने बचाई जान

* हसदेव एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान घटित हुआ हादसा
कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन पर चलती हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक कॉलेज छात्रा का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के पहिये के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने तुरंत खींचकर उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार कोरबा से रायपुर जाने वाली हसदेव एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी। इसी दौरान छात्रा ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से वह गेट पर लटक गई और पहिये के पास पहुंच गई। स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सुमीत श्रीवास्तव और एचसी ए.के. साहू ने घटना देखी। दोनों जवान तुरंत दौड़े और छात्रा को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रोकी गई। पूछताछ में पता चला कि छात्रा कोरबा की रहने वाली है और रायपुर में पढ़ाई करती है। समझाइश देने के बाद उसे उसी ट्रेन में सुरक्षित रवाना किया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरपीएफ द्वारा यात्रियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंचते और चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की कोशिश में हादसों का शिकार हो जाते हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोनों आरपीएफ जवानों की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना की जा रही है।

 

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...