चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय हुआ है ।बताया जा रहा है कि वंदे छत्तीसगढ़ चैनल नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा ।इस चैनल में मनोरंजन से संबंधित पूर्ण सामग्री होगी ।शहर में होने वाले बड़े आयोजन की कवरेज, टेली फिल्म ,एल्बम ,रिपोर्टिंग यूट्यूब के माध्यम से दर्शकों के बीच पहुंचा जाएगा। केबल टीवी में पहचान बनाने वाला हास्य व्यंग कार्यक्रम “काका के संग” का निरंतर प्रसारण इस चैनल में हो रहा है ,और लोग इस हास्य बैंक कार्यक्रम को हाथों-हाथ ले रहे हैं।
इसके अलावा इस चैनल के तहत बंदे छत्तीसगढ़ मीडिया चैनल की भी शुरुआत की गई है ।इस यूट्यूब चैनल में राजनीतिक विश्लेषण, ग्राउंड रिपोर्टिंग, समाचार सहित कई ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ।इन दोनों चैनलों को प्रमोट करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि ,वंदे छत्तीसगढ़ चैनल को अधिक से अधिक लाइक सब्सक्राइब करें ।ताकि यह चैनल आम जनता कोरबा छत्तीसगढ़ की आवाज बन सके।

