विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 55वां प्रांतीय अधिवेशन ..

  • विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 55वां प्रांतीय अधिवेशन होगा कोरबा में
    कोरबा (pnews24) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55वां प्रांतीय अधिवेशन कोरबा में तीन दिन तक चलेगा। जिसमे लगभग एक हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। चयनित आयोजन स्थल पर औपचारिक रूप से भूमिपूजन किया गया। स्थानीय और क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे। परिषद ने 55वें प्रांत अधिवेशन के लिए कोरबा नगर को दायित्व दिया है।पार्षद ऋतु चौरसिया ने बताया कि 31 दिसंबर को अधिवेशन का शुभारंभ होगा। 3 दिन तक चलने वाले अधिवेशन में परिषद से संबंधित अनेक विषयों का मंथन होगा। पुराने कार्यों और उपलब्धियों से संबंधित प्रस्ताव की समीक्षा होगी। भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की रूप रेखा प्रस्तुत करने के साथ इस दिशा में काम शुरू किया जायेगा। अधिवेशन की तैयारियों के बीच प्रांत के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर भूमिपूजन किया। ताकि  आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मुख्य स्थल के अलावा आस-पास के केंद्रों में व्यवस्था की जानी है। इस हेतु दायित्व पहले ही दिये जा चुके है। वरिष्ठ प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन अधिवेशन के लिए प्राप्त हो रहा है। सीएसईबी फुटबाल मैदान में होने वाले अधिवशेन स्थल को रानीधनराज कुंवर परिसर का नाम दिया गया है।

 

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...