Tuesday, April 21, 2026
Google search engine

बेबी एलीफेंट का जन्म उत्सव…

 बेबी एलीफेंट का जन्म उत्सव मनाने जुटा पूरा गांव
हाथी का उत्पात रोकने ग्रामीणों ने की पूजा
कोरबा (pnews24) वन मंडल कोरबा के करतला रेंज में लंबे समय बाद पहुंचे 25 हाथियों का झुंड गेंराव पंचायत के बांसाखर्रा से आगे नहीं बढ़ रहा है। हाथियों को भगाने ग्रामीणों ने गांव में पूजा-पाठ करने के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि झुंड में बेबी एलीफेंट आया होगा। इसकी वजह से हाथी एक ही जगह पर हैं। हाथियों ने बांसाखर्रा में घुसकर शांति बाई के परिजन के मकान को तोड़ दिया और घर के अंदर रखे चावल को भी खा गए। हाथियों ने पाइप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। 15 दिनों से हाथी गांव के आस-पास ही घूम रहे हैं। गांव के राजा राम और सुनाऊ राम ने बताया कि इसके पहले कभी हाथी इतने दिन गांव के आस-पास नहीं रुके थे। गांव में 22 मकान और आबादी 117 है। छोटा गांव होने से हमेशा डर बना रहता है। इसीलिए सभी ग्रामीणों ने मिलकर पूजा-पाठ करने का निर्णय लिया था। हालांकि वन विभाग ने बेबी एलीफेंट आने की पुष्टि नहीं की है। एसडीओ आशीष खेलवार का कहना है कि हाथियों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को हाथियों के आसपास नहीं जाने कहा गया है।

 

Recent News

पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आहूत

कोरबा : कुछ व्यक्तित्व जाने के बाद भी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में जीवित रहते हैं। एक ऐसी ही शख्सियत...