Friday, April 10, 2026
Google search engine

नम: सामूहिक विवाह के तहत 108 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,ढपढप दिव्या दरबार में आयोजन संपन्न

 

राज्यपाल व धीरेंद्र शास्त्री ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

 

कोरबा : सनातन संस्कृति में कन्यादान को श्रेष्ठ दान में से एक माना गया है। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम ढपढप  (बाकी मोगरा) में आयोजित दिव्य हनुमंत कथा का के अंतिम दिन 108 निधन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया ।जहां राज्यपाल महामहिम रमेन डेका की गरिमा में उपस्थित और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की सानिध्य में यह आयोजन भव्य हो गया ।राज्यपाल ने सभी नव विवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पांच ₹5000 देने की घोषणा की ।आपको यह भी बताते चलें कि मां सर्वमंगला मंदिर दुरपा कोरबा के द्वारा वर्ष 2024 में नमः सामूहिक विवाह का सफल आयोजन किया गया था। जिसे विस्तार देते हुए इस बार 108 निर्धन कन्याओं का विवाह अत्यंत ही गरिमा में और धार्मिक वातावरण में संपन्न कराया गया ।यह सामूहिक विवाह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना है। नमः सामूहिक विवाह प्रभारी व सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक नमन पांडे ने विशेष सहयोग से यह सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया ,विवाह के पंजीयन सहित तमाम औपचारिकता इन्हीं के माध्यम से पुरी की गई। इसके अलावा सर्वमंगला मंदिर पुरोहित मयंक पांडे, राणा मुखर्जी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, सुबोध सिंह, अमरजीत सिंह, अखिलेश अग्रवाल, विजय राठौर आदि की विशेष भूमिका रही।

Recent News

भागवत कथा से जीवन को समृद्ध बनाना, ईश्वर भक्ति, आत्म-शुद्धि, संस्कार, सद्भाव और मोक्ष की ओर ले जाना है: सागर चौबे

ग्राम दादर खुर्द में कथा श्रवण लाभ लेने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,   कोरबा : त्रिवेदी परिवार द्वारा ऊर्जाघानी के ग्राम दादर खुर्द में संगीतमय श्रीमद्...