संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से  शुभारंभ

 

कोरबा : नगर निगम क्षेत्र के ग्राम दादरखर्द में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा  प्रागण से 5 किलोमीटर में होकर कलश यात्रा निकाली गई। जिस में 551 कलश लेकर महिलाओ ने नाचते गाते और बजाते हुए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में लगभग पांच सौ से भी अधिक लोगो ने हिस्सा लिया। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च से 2अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगा।

मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ने बताया की कथा का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। कथा स्थल ग्राम दादर के प्राथमिक स्कूल के बाजू मे है । कथा के समापन उपरांत हर रात भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है।इस पावन अवसर पर कथा वाचक पं . सागर चौबे जी महाराज (दुर्ग वाले) अपने मधुर वाणी एवं संगीतमय शैली से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन का आयोजन त्रिवेदी परिवार व ग्राम दादर खुर्द भक्तगण द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजन में राजेंद्र यादव, दीपक साहू, गज्जू, शंकर, निर्मल, की विशेष भूमिका रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...