27 मार्च से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्राम दादर में

कोरबा : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 के तहत आने वाले ग्राम दादर में 27 मार्च से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।जिसका समापन 2 अप्रैल को होगा। 27 मार्च को कथा का आरंभ कलश यात्रा देवी पूजन के साथ होगी और रात्रि के दौरान प्रतिदिन रामायण का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन उनके दादा-दादी व मां की स्मृति में किया जा रहा है ।कथा का वचन दुर्ग निवासी पंडित सागर चौबे के द्वारा किया जाएगा ।दोपहर 3:00 बजे से कथा शुरू हो जाएगी ।अतः आप सभी धर्म प्रियजन इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।कथा श्रवण का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनावे ।इस धार्मिक आयोजन के लिए मेरे पिता श्री मनहरण त्रिवेदी बधाई पात्र हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...