Thursday, March 26, 2026
Google search engine

प्रत्याशियों के लिए योग्यता के कड़े नियम अंतर्गत नामांकन के लिए वकालत के अनुभव की अनिवार्य शर्तें रखी गई हैं: संतु साहू

कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान
* चुनावी दंगल के लिए अनुभव की कड़ी शर्तें
* 12 अप्रैल को होगा मतदान
कोरबा : जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा की नई कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-28) के लिए बिगुल फूंका जा चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 12 अप्रैल दिन रविवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव की समस्त कार्यवाही जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में होगी।
* 17 पदों के लिए होगा चुनाव
इस बार कुल 17 पदों पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिनमें महिला प्रतिनिधित्व का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अंतर्गत अध्यक्ष: 1 पद, उपाध्यक्ष: 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला कनिष्ठ), सचिव: 1 पद, सह-सचिव: 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला कनिष्ठ), कोषाध्यक्ष: 1 पद, ग्रंथालय सचिव: 1 पद, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव: 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला कनिष्ठ), कार्यकारिणी सदस्य: 7 पद (जिसमें 2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं) के लिए चुनाव संपन्न होगा।
पूर्व संघ पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता संतु साहू ने बताया कि इस बार प्रत्याशियों के लिए योग्यता के कड़े नियम अंतर्गत नामांकन के लिए वकालत के अनुभव की अनिवार्य शर्तें रखी गई हैं। जिसके अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव, उपाध्यक्ष, सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के पद के लिए 7 वर्ष का अनुभव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव के लिए 5 वर्ष का अनुभव, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 03 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

चुनाव अधिकारी द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 23 मार्च सोमवार प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन शाम 4:00 बजे, 26 मार्च गुरुवार को सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक, 27 मार्च शुक्रवार को आपत्तियों का निराकरण दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक, 28 मार्च शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शाम 4:00 बजे, 29 व 30 मार्च को नामांकन फॉर्म का वितरण एवं जमा करना हैं।

 

Recent News

ग्राम दादर खुर्द में 27 मार्च से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

कोरबा : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 के तहत आने वाले ग्राम दादर खुर्द में 27 मार्च से  त्रिवेद्वी परिवार की ओर...