आजाद बख्श बने aap जिला यूथ विंग अध्यक्ष

कोरबा: आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक ,प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत के निर्देशानुसार संगठन विस्तार के तहत  प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ,महासचिव वदूद आलम, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान की सहमति से कोरबा जिला अध्यक्ष यूथ विंग की जिम्मेदारी युवा नेता आजाद बख्श को दिया गया है ।इस खबर के आम होते ही आजाद बख्श को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वही श्री बक्श ने प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा है कि पार्टी अहम जिम्मेदारी दी है । वह प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे ।उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उसे पूरी तरह सार्थक करने का प्रयास करेंगे। संगठन विस्तार जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को मजबूत आधार देना अपनी प्राथमिकता बताया।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...