तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी

कोरबा,11 दिसंबर 2025/ शहर में बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी गई है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके फार्महाउस में गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक तथा बिलासपुर का एक युवक शामिल है। प्रारंभिक जांच में हत्या को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना स्थल कोरबा शहर के समीप स्थित मेमन के फार्महाउस बताया जा रहा है, जहाँ से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल है.

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...