Aap प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिन्हा  ने दी,धनतेरस पर्व, दीपावली पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं और बधाई

कोरबा।  आम आदमी पार्टी प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिन्हा  ने धनतेरस के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने संदेश में श्रीमती सिन्हा ने कहा “धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में असीम खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, अपार समृद्धि और मंगलकामनाएं लेकर आए। माता लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से प्रत्येक घर-आंगन सौभाग्य, शांति और सुख-समृद्धि के दीपों से आलोकित हो। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, आरोग्य और आराधना का प्रतीक है, जो हमें सच्चाई, परिश्रम और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

प्रतिमा सिन्हा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे धनतेरस एवं दीपावली पर्व को स्वच्छता, सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं, ताकि उजाले का यह पर्व वास्तव में समाज में आनंद और आशा का संदेश दे सके।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...