ब्लॉक अध्यक्ष राजमती यादव ने दी धनतेरस, दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं

कोरबा।  कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शहर राजमती यादव ने धनतेरस के पावन पर्व पर कोरबा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने संदेश में सुश्री यादव ने कहा “धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में असीम खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, अपार समृद्धि और मंगलकामनाएं लेकर आए। माता लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से प्रत्येक घर-आंगन सौभाग्य, शांति और सुख-समृद्धि के दीपों से आलोकित हो। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, आरोग्य और आराधना का प्रतीक है, जो हमें सच्चाई, परिश्रम और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

राजमती यादव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे धनतेरस एवं दीपावली पर्व को स्वच्छता, सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं, ताकि उजाले का यह पर्व वास्तव में समाज में आनंद और आशा का संदेश दे सके।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...