सैकड़ों की संख्या में पदयात्रा कर लोग पहुंचे कोरबा रेलवे स्टेशन…

गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से यात्री गाड़ियों का परिचालन शुरु करने की मांग
* सैकड़ों की संख्या में पदयात्रा कर लोग पहुंचे कोरबा रेलवे स्टेशन
* प्रबंधन के खिलाफ किया आंदोलन
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले में कोरबा पश्चिम क्षेत्र में स्थित गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से यात्री गाड़ियों का परिचालन पुनः शुरु करवाने की मांग को लेकर कोलयांचल वासियो का प्रदर्शन शुरु हो गया है। गेवरा रोड स्टेशन से पदयात्रा करते हुए सैकड़ों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन कोरबा पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बताया जा रहा हैं की एक माह पूर्व ही कुसमुंडा व्यवसायी संघ ने आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। पिछले 8 माह से गेवरा रोड स्टेशन तक यात्री गाड़ियों का परिचालन ठप्प है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोगों की रेल अधिकारियों से झूमा-झटकी होने की भी बात भी सामने आ रही है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...