कोरबा: प्रतिमा सिन्हा को 29 साल की सेवा पूरी करने पर बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है।यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। एलआईसी अभिकर्ता के रूप में, प्रतिमा सिन्हा ने अपने ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती सिन्हा की 29 साल की सेवा पूर्ण और 30वें वर्ष में प्रवेश किया है।उनकी निष्ठा और समर्पण प्रेरणादायक है।”29 साल की सेवा के बाद भी आपका जुनून और उत्साह बरकरार है, उनकी लंबी और सफल सेवा, अनुभव और ज्ञान का लाभ संगठन को मिलता रहेगा।”
प्रतिमा सिन्हा ने जो उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है, वह शानदार उपलब्धियों की शुरुआत मात्र है। एलआईसी अभिकर्ता के रूप में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया और इस बीच समाज सेवा में तत्पर रहीं हैं। एलआईसी के स्वर्ण जयंती वर्ष में कोरबा एलआईसी के दोनों ब्रांच में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला अभिकर्ता बनीं।
इस अवसर पर श्रीमती सिन्हा ने कहा कि इस सफलता के मुकाम पर पहुंचने में मुझे मेरे परिवार ने,मदद व सहयोग प्रदान किया। मैं अपने सभी बीमाधारकों का आभार व्यक्त करती हूं। कार्यालयलीन स्टाप, अधिकारी, मेरे शुभचिंतकों का भी हृदय से आभार। जो मुझे हमेशा प्रेरित करते रहे। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता बस लगन मेहनत की आवश्यकता होती है ।एलआईसी अभिकर्ता बनाकर अपने सपनों को पंख दिया जा सकता। समाज सेवा के साथ आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान किया जा सकता है।
*उनकी उपलब्धियों की खास बातें:*
– *गोल्ड मेडल हासिल करने वाली उत्कृष्ट एलआईसी अभिकर्ता*
– *समाज सेवा में तत्पर*
– *29 साल की सेवा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त*

