श्रीमती सिन्हा की एलआईसी में 29 साल की सेवा पूर्ण

महिलाओं के लिए एलआईसी अभिकर्ता का पेशा बेहतरीन विकल्प: प्रतिमा सिन्हा

कोरबा: प्रतिमा सिन्हा को 29 साल की सेवा पूरी करने पर  बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है।यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। एलआईसी अभिकर्ता के रूप में, प्रतिमा सिन्हा ने अपने ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती सिन्हा की  29 साल की सेवा पूर्ण होने पर उनकी निष्ठा और समर्पण प्रेरणादायक है।” 29 साल की सेवा के बाद भी आपका जुनून और उत्साह बरकरार है, उनकी
लंबी और सफल सेवा, अनुभव और ज्ञान का लाभ संगठन को मिलता रहेगा।”

प्रतिमा सिन्हा ने जो उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है, वह  शानदार उपलब्धियों की शुरुआत मात्र है। एलआईसी अभिकर्ता के रूप में उन्होंने गोल्ड मेडल  किया और  समाज सेवा में तत्पर रहीं हैं। इस अवसर पर श्रीमती सिन्हा ने कहा कि इस सफलता के मुकाम पर पहुंचने में मुझे मेरे परिवार ने,मदद व सहयोग प्रदान किया। मैं अपने सभी बीमाधारकों का आभार व्यक्त करती हूं। कार्यालयलीन स्टाप, अधिकारी, मेरे शुभचिंतकों का भी हृदय से आभार। जो मुझे हमेशा प्रेरित करते रहे। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता बस लगन मेहनत की आवश्यकता होती है ।एलआईसी अभिकर्ता बनाकर अपने सपनों को पंख दिया जा सकता। समाज सेवा के साथ आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान किया जा सकता है।

*उनकी उपलब्धियों की खास बातें:*

– *गोल्ड मेडल हासिल करने वाली उत्कृष्ट एलआईसी अभिकर्ता*

– *29 साल की सेवा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त*

 

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...