भालू सटका में नवरात्रि, दशहरा उत्सव की तैयारी जोरों पर

 

कोरबा: कोरबा विकासखंड के तहत ग्राम पंचायत नकटीखार के आश्रित ग्राम भालू सटका में इन दोनों नवरात्रि उत्सव व दशहरा उत्सव को लेकर तैयारी जोर-जोर से चल रही है। देवी की प्रतिमा यहां 9 दिनों से तक स्थापित की जाएगी ,और छत्तीसगढ़ के परंपरा अनुसार देवी की पूजन पाठ की जाएगी ।बुराई के प्रति रावण पुतला तैयार हो रही है, जिसे दशहरा पर्व के दिन बड़े ही धूमधाम से दहन किया जाएगा ।मेजर ध्यानचंद एकता सेवा समिति सदस्य दीपक साहू ने बताया कि दुर्गा उत्सव के दौरान युवतियों व महिलाओं के लिए गरबा डांडिया की व्यवस्था की गई है। जिसे लेकर नृत्य प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। 9 दिनों तक भोग भंडारे का आयोजन किया गया है ।उम्मीद की जा रही है कि दुर्गा उत्सव व रावण दहन कार्यक्रम में ग्राम नकटीखार ,झगरहा ,खरमोरा, दादर ,ढेलवाड़ीह, रिश्दी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समिति की समिति की ओर से पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...