इस बार भालूसकता में दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव का आयोजन

 

कोरबा :कोरबा विकासखंड के तहत ग्राम पंचायत नकटीखार के आश्रित ग्राम भालूसकता में इस बार शारदीय नवरात्र में दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। आयोजन के तहत 9 दिनों तक देवी की उपासना के बाद दशहरा पर्व के दिन रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है ।मेजर ध्यानचंद एकता समिति के हवाले से बताया जा रहा है कि यह आयोजन का पहला वर्ष है ।और देखा जा रहा था कि ,ग्राम वासियों को दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव देखने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रहा था ।अब इस आयोजन से ग्राम नकटीखार ,भूलसीडीह ,दादर, रिश्दी, भालूसकता ,डेलवाडीह, खरमोरा के श्रद्धालुओं को यहां वहां भटकना नहीं पड़ेगा। 9 दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग _भंडारा, गरबा डांडिया का भी आयोजन किया जाएगा ।आयोजन स्थल मेजर ध्यानचंद भालूसतका खेल मैदान को सर्वसम्मति से तय किया गया है ।दुर्गा पूजा छत्तीसगढ़ के परंपरा के अनुसार होगी ।आयोजन को लेकर ग्राम वासियों में हर्ष नजर आ रहा है। यहां श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलेगी ऐसी उम्मीद उम्मीद की जा रही है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...