प्रतिमा सिन्हा बनी संयुक्त प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी में नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

कोरबा: संगठन में कसावट लाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सदस्यों को नए सिरे से पद दायित्व दिया है ।कोरबा से लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा को संयुक्त प्रदेश सचिव बनाया गया है ।पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए श्रीमती सिन्हा को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस खबर को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। संयुक्त प्रदेश सचिव को बधाई देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। गौरतलाब है की प्रतिमा सिंह पूर्व में कोरबा महिला विंग की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वही प्रतिमा सिन्हा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...