वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रमा सिंह राजपूत ने दी भोजली तिहार की बधाई

कोरबा.  पूर्व नरीक्षक व वरिष्ठ समाजसेवीचद्रमा सिंह राजपूत नेजिले और प्रदेशवासियों को भोजली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री राजपूत ने कहा- भोजली तिहार छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है। लोग इस अवसर पर मित्रता का अटूट बंधन स्थापित करते हैं। मेरी कामना है कि विश्वास का अटूट बंधन और भी मजबूत बने। देवी माँ की कृपा से किसानों को अच्छी फसल की प्राप्ति हो। श्री राजपूत ने भोजली माता से हरियाली और अच्छे फसल की कामना की है। भोजली अनादि काल से चली आ रही परंपरा व संस्कृति का अभिन्ना् अंग है। यह मूलत: अन्न माता व प्रकृति की सेवा है। अंकुरित बीज के पल्लवित रूप की भोजली माता के रूप में सेवा की जाती है।

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...