Monday, May 11, 2026
Google search engine

वरिष्ठ कांग्रेसी अजीत दास महंत ने दी भोजली तिहार की बधाई

कोरबा.  कांग्रेस ब्लॉक अधक्ष अजीत दास महंतने जिले और प्रदेशवासियों को भोजली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री महंत ने कहा- भोजली तिहार छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है। लोग इस अवसर पर मित्रता का अटूट बंधन स्थापित करते हैं। मेरी कामना है कि विश्वास का अटूट बंधन और भी मजबूत बने। देवी माँ की कृपा से किसानों को अच्छी फसल की प्राप्ति हो। श्री महंत ने भोजली माता से हरियाली और अच्छे फसल की कामना की है। भोजली अनादि काल से चली आ रही परंपरा व संस्कृति का अभिन्ना् अंग है। यह मूलत: अन्न माता व प्रकृति की सेवा है। अंकुरित बीज के पल्लवित रूप की भोजली माता के रूप में सेवा की जाती है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...