Monday, May 11, 2026
Google search engine

दादर_ नकटीखार मार्ग जर्जर ,बदहाल

जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे सुध

 

कोरबा : दादर_ नाकटीखार मार्ग इन दिनों जर्जर हो गई है। कच्ची सड़क होने की वजह से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसका खामियाजा आम राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। छोटे बड़े वाहन आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं ।इस संबंध में ग्राम पंचायत नकटीखार के पंच दीपक कुमार साहू ने बताया कि पूर्व में नगर निगम क्षेत्र का भी यही हाल था, पर कुछ समय पूर्व नगर निगम के तहत आने वाली सड़क का डामरीकरण कर दिया गया ।पर करीब 1 किलोमीटर की सड़क आज भी कच्ची है ,बारिश के दिनों में इस सड़क पर लोगों का चलन दुबर हो रहा है ।ग्राम भालूसटका निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि इस मार्ग की सुध लेने वाला ना तो कोरबा विधानसभा और ना रामपुर विधानसभा से कोई जनप्रतिनिधि हैं ।जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते खामियाजा क्षेत्र वासियों को उठाना पड़ रहा है। यदि यही रवैया प्रशासन का इस सड़क को लेकर रहता है तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। जिसकी सारी जवाबदारी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की होगी।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...