Monday, May 11, 2026
Google search engine

आपकी जिला स्तरीय बैठक संपन्न

संगठन के विस्तार व मजबूती पर जोर

 

कोरबा : आम आदमी पार्टी जिला इकाई की बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई ।जहां बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे व सरगुजा लोकसभा सचिव लोह कुमार शामिल हुए। इस जिला स्तरीय बैठक में कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में की फीसदी साबित हो रही है । 10 हजार स्कूल बंद करके अब राज्य सरकार शिक्षित बनाने की बजाय बच्चों को केवल साक्षर बनाने में तूली हुई है ।इसका दूरगामी परिणाम सामने आएगा ।सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे गए। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ,सचिव शत्रुघन साहू,उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, कोषाध्यक्ष लहना सिंह ,जिला अध्यक्ष (शहर )संतोष यादव, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) जग़लाल राठिया ,जिला सचिव रिचर्ड लोगन ,कोसा अध्यक्ष सोमराज, यूथ विंग जिला अध्यक्ष आजाद बख्श, महिला जिला विंग अध्यक्ष अनु राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी नियाज खान ,कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष सपन सिंह बहादुर ,ज्योति प्रकाश नाथ ,शालिनी बादोदकर ,वामन बड़ोंड़कर संतोष कुमार ग़बेल, प्यारी लाल राठिया, कोलेश्वर यादव, मछिंद्र रतिया, गुरुवार सिंह बघेल ,प्रीतम दास महात, परदेसी चौहान ,सुंदरलाल रतिया ,विजय रतिया ,रवि लाल चौहान ,हरदेव सिंह टेकाम, कन्हैया राठौर, लंबोदर भट्ट ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...