15 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है मानसून

रायपुर। भीषण गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके प्रवेश की पूरी संभावना है। राज्य में सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा और इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत समूचे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर रही, लेकिन अब इसकी गति तेज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा और एकसमान बारिश का दौर शुरू होगा। इससे किसानों, आम लोगों और गर्मी से बेहाल जनजीवन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

 

खास बात यह है कि मई माह में छत्तीसगढ़ में औसतन 430-450 मिमी बारिश की अपेक्षा इस बार 5,050 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 11 गुना ज्यादा है। इसके बावजूद जून की शुरुआत में प्रदेश में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार चला गया और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अब मानसून की एंट्री से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...