आप राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर

 

आगामी रणनीति को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से होगी चर्चा

रायपुर: राज्यसभा सांसद ,आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक का आगमन 11 अप्रैल को होने जा रहा है ।जिसे लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है । गौरतलब है कि ,केंद्रीय कमेटी ने संजीव झा की जगह छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का कमान संदीप पाठक को दी है। और वे प्रभारी बनने के बाद पहली बार प्रदेश के दौर में हैं ।जिसे लेकर तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है ।इस दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि, संदीप पाठक छत्तीसगढ़ माटी पुत्र हैं ।और वह बहुत ही सुलझे हुए माहिर राजनेता हैं ।निश्चित ही उनके मार्गदर्शन में पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। आने वाले दिनों में संगठन को विस्तार और मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारी पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है । निष्क्रिय पदाधिकारियो को पदमुक्त किया जाएगा ।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...