अष्टमी के मौके पर मां सर्वमंगला के दरबार के में भक्तों का सैलाब

जवारा विसर्जन 6 अप्रैल को

कोरबा : मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में चैत्र शुक्ल अष्टमी शनिवार 05 अप्रैल को मां महागौरी स्वरूपा आदिशक्ति जगत जननी मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना एवं दर्शन करने अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और मंदिर परिसर जहां खचा-खच भरा हुआ था, वहीं श्रद्धालुओं की लंबी लाईन बनी हुई थी। महाअष्टमी होने के कारण कुछ ज्यादा ही लंबी लाईन बनी हुई थी। मां महागौरी स्वरूपा की पूजा अर्चना करने अलसुबह से ही हजारों श्रद्धालु मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोग के रूप में सूजी का हलवा एवं फल का भोग लगाया। महागौरी की पूजा से धन की प्राप्ति होती है, इस आशय से श्रद्धालुओं ने महागौरी स्वरूपा मां सर्वमंगला देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और परिवार समाज की खुशहाली की कामना की।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...