प्रतिमा सिन्हा ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा , ईद- उल- फितर और चेट्रीचंड्र पर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं 

कोरबा : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा, ईद- उल- फितर और चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) , की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। प्रदेश प्रवक्ता  ने कहा है कि चैत्र माह के पहले दिन से हिन्दू नववर्ष और नया संवत्सर शुरू होता है। इस दिन से नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है।

आप लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा  ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि चैत्र नवरात्र का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए तथा मातारानी के कृपा से आपके सभी मनोकामना पुरी हो। मातारानी आप सभी को स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि प्रदान करें साथ ही हिन्दूवर्ष आपको नया उत्साह दे यह वर्ष आपके लिए मंगलमय होे

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...