आप पार्टी के पार्षद उम्मीदवार आनंद सिंह को भारी जनसमर्थन, डॉ राजेंद प्रसाद नगर वार्ड क्रमांक 31 में दिलचस्प मुकाबला

कोरबा: युवाओं के प्रेरणाश्रोत आनंद सिंह का धुँवाधार जन सम्पर्क जारी है ।क्षेत्र के चौमुखी विकास एवं निस्वार्थ सेवा के लिए मृदुभाषी कर्मठ जुझारू लोकप्रिय शिक्षित युवा प्रत्याशी को स्थानीय जनमानस का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री न हैं और क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों के हित में अनेकों अनुकरणीय कार्य किए हैं।वर्तमान में नगर निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 31डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर से पार्षद पद प्रत्याशी हैं। जिसे लेकर उनका जनसंपर्क पूरे क्षेत्र में जारी है युवाओं के साथ-साथ कई समाजसेवी संगठनों और स्थानी लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। प्रत्याशी ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ समाज को नया आयाम के साथ विकास को सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। आनंद सिंह का सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता अशोक चवलानी से है।

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...