आप का खुला खाता ,देवेंद्र यादव गीतिका साहू निर्विरोध पंच निर्वाचित
कोरबा :कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा के तहत आने वाला ग्राम पंचायत बसीबार में आप समर्थित पांच प्रत्याशी देवेंद्र यादव निर्विरोध पांच निर्वाचित हुए हैं । इसी तरह ग्राम पंचायत बेचारा से गीतिका साहू भी पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई है इस तरह दो आप समर्थित दो पांचों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को खुश होने का एक मौका दिया है ।इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है ।देवेंद्र व गीतिका के पांच निर्वाचित होने की खबर आम होते ही ,बधाई देने वालों का तांता लग गया, वहीं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी इसे लेकर गदगद नजर आ रहे हैं।

