मालती ने महापौर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, रायगढ़ की तर्ज पर किन्नरन , कोरबा महापौर पद के लिए दावेदार
कोरबा : मालती किन्नर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में किसी परिचय का मोहताज नहीं ।समाज सेवा को लेकर हमेशा तत्पर रही है ।जिला पंचायत सदस्य व पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है ।राजनीति से उनका पुराना नाता रहा है । अब नगर निगम कोरबा की स्थिति कुछ साफ हो गई है वार्ड के आरक्षण के बाद भावी प्रत्याशी अपनी संभावनाओं को लेकर कयास लगाने लगें हैं । अब सब की निगाह महापौर सीट के आरक्षण पर टिकी हुई है। ऐसे में महापौर सामान्य सीट के रूप में आरक्षित होता है, तो उसे स्थिति में मालती किन्नर महापौर का चुनाव लड़ेंगी ।क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी । मालती किन्नर ने बताया कि उनके चाहते व शुभचिंतक महापौर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।

