कोरबा (pnews 24) कोरबा जिले के वार्ड नंबर :- 28, 51, 62, 17, 26, 57, 22, 12, 39, 3, 1, 24, 9, 7, 32, 21, को पिछड़ा वर्ग आरक्षित किया गया हैं। जिले के वार्ड नंबर :- 12 को महिला पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड नंबर :- 9, 32, 28, 3 को महिला घोषित किया गया हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर :- 14, 61, 15, 37, 50, 60, 13, 27, 49, 63, 11 सामान्य महिला वर्ग घोषित किया गया हैं।
* कही खुशी कही गम के माहौल में हुआ कोरबा के 67 वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण
कोरबा जिला में नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। कोरबा जिले के 9 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किये गए हैं। जिसमे महिला अनुसूचित जाति के लिए तीन वार्ड, वार्ड न 46 बेलगरी बस्ती, 34 दादर खुर्द, 30 एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 02 हैं। अनुसूचित जाति के आरक्षित वार्ड नंबर 08, 29, 33, 40, 41, 45 हैं। इसी क्रम में अनुसूचित जनजाति अंतर्गत महिला अनुसूचित जनजाति के लिए तीन वार्ड, वार्ड न 47 रुमगढ़ा वार्ड, 53 चोरभट्टी, 67 बालगीखर वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुआ वार्ड, 36, 52, 54, 66, 64 हैं। पिछड़ा वर्ग अंतर्गत 16 वार्ड जिसमे से 5 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ वार्ड न, 01, 07, 51, 62, 17, 26, 57, 22, 39, 21, 24 हैं। जिसमे महिला सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड, 12 नई बस्ती, 9 इमलीडुगु, 32 पोड़ीबहार बस्ती, 28 एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 01, 03 साकेत नगर वार्ड को शामिल किया गया हैं। सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड अंतर्गत 11 वार्ड 14, 58, 61, 15, 60, 37, 50, 13, 27, 49, 63 शामिल हैं। जिन सीटों पर आरक्षण महिला या किसी वर्ग का नही है वो वार्ड सामान्य वार्ड की श्रेणी में आएगा।

