डेंगू को लेकर हालत चिंताजनक :आनंद सिंह

 

आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा: बारिश के सीजन से शुरू ,डेंगू का प्रकोप से कोरबा नगर निगम क्षेत्र अभी भी उभर नहीं पाया है ।सरकारी अस्पतालों में डेंगू को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से, डेंगू के केस को निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है ।और निजी अस्पतालों की भारी भरकम फीस देने के लिए हर कोई सक्षम नहीं है, ऐसा आप आम आदमी पार्टी का है ।डेंगू को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकरियों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि, तमाम शासकीय अस्पतालों में डेंगू के पर्याप्त इलाज की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए, ताकि गरीब और मध्यम वर्गी टपका और कर्ज के बोझ के तले ना दबे। प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह ने बताया कि डेंगू को लेकर निगम अमले का रवैया हमेशा ढुलमुल रहा है ।कभी भी इस जल जनित बीमारी को लेकर गंभीरता से ठोस कदम नहीं उठाया गया है ।ऐसे में जिला प्रशासन निगम को व्यापक स्तर पर कार्यवाही के लिए निर्देशित करें। ज्ञापन सौंपने के दौरान लोकसभा कोषाध्यक्ष लहना सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष गौतम सिंह, मोहम्मद नफीस, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुशाहिद की उपस्थिति रही।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...