दीपावली मिलन कार्यक्रम 9 नवंबर को

आम आदमी पार्टी कोरबा का आयोजन

कोरबा :आम आदमी पार्टी कोरबा के तत्वाधान में 9 नवंबर ,दिन शनिवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।यह आयोजन पंचवटी भवन में किया जाएगा ।जिसमें लोकसभा, जिला के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे ।कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष (शहर )संतोष यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में पदाधिकरियों को आगामी चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंप जाएगी ।नगरी निकाय में महापौर,अध्यक्ष व पार्षद के प्रत्याशीपद को लेकर चर्चा की जाएगी।जिला अध्यक्ष (ग्रामीण ) जगलाल राठिया ने बताया की नगरी व ग्रामीण निकाय चुनाव में हर सीट में त्रिकोणी मुकाबला होगा ,इसके लिए पार्टी की ओर से खास रणनीति तैयार की जा रही है ।आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मतदाताओं के समक्ष होगी ।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...