आप की टीम पहुंची कवर्धा, मामले की करी परताल

कवर्धा : कवर्धा के पास के लोहाराडीह ग्राम में बीते दिन में हुई बेहद दुखद घटनाक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी का जाँचदल गठन किया गया था। जाँचदल के अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला सहित सभी 10 सदस्यीय टीम अभिषेक मिश्रा, मिथलेश बघेल,भूपेश तिवारी, समेत कबीरधाम जिले के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष हुकूमत साहू, देवी चंद्रवंशी,प्रकाश चंद्रवंशी,ज्ञान साहू,ललित बघेल समेत अन्य  गाँव पहुचे । जांच दल प्रत्येक परिवार से मिला,गाँव वालों से चर्चा के बाद, बेहद चौकाने वाले तथ्य सामने आए है, जिसको जल्द विस्तार से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू  के साथ, साझा किया जावेगा। और जल्द ही प्रदेश शीर्ष कमेटी द्वारा इस मामले को लेकर रणनीति तैयार जाएगी ।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...