बालको भादरापारा में एक अज़ीमुश्शान जलसे का अयोजन

कोरबा pnews 24 : मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी के ज़ेरे एहतेमाम होने वाले उर्दू इम्तिहान में कामयाब तलबा को असनाद व इन्आमात मदरसा हुसैनिया अशरफिया भदरा पारा बालको में एक अज़ीमुश्शान जलसे में तक़्सीम किए गए, जिसकी सदारत हजरत मौलाना अबरार साहब ने की और मेहमान खुसूसी डाक्टर अमीन रज़वी,सदर मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी, थे मेहमाने खास जनाब मतीन खान कोरबा, जनाब ज़ैद खान कोरबा, हाफ़िज़ जनाब शाक़िब का़दरी साहब, और बालको जमात के ओहदे दारान व मेंबरान,मौजूद थे।
मामूल के मुताबिक क़ुरआने पाक की तिलावत हुई फिर हजरत मौलाना अबरार साहब ने इल्म की फ़ज़ीलत पर रौशनी डाली, बादहू उम्मुल ख़ैर ने नाते पाक पढ़ी। उसके बाद मेहमाने ख़ुसूसी डाक्टर अमीन रज़वी ने उर्दू सीखना क्यों ज़रुरी है पर अपनी तक़रीर में बताया , उसके बाद मदरसा के हाफ़िज़ साहब ने नाते पाक पेश की, बादहू तलबा को मार्कशीट व इन्आमात तक़सीम किए गए।

 

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...