Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

* बच्चों का तिलक लगा चॉकलेट खिलाकर विद्यालय में किया स्वागत
* समाज और देश के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा जरूरी- लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल
कोरबा (pnews 24) कोरबा ग्रामीण क्षेत्र का सर्वोत्कृष्ट छत्तीसगढ़ का एकमात्र सात स्टार रैकिंग प्राप्त सीबीएसई विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में 26 जून को उत्साह और उमंग के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल एवं उप प्राचार्यद्वय श्रीमती मनोरमा एवं श्रीमती सुभाष अनंत सहित अध्यापकों ने बच्चों को तिलक लगाकर एवं चॉकलेट खिलाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पुन: विद्यालय आने पर विद्यालय परिसर में उमंग और उत्साह का नजारा देखते ही बन रहा था। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश और समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार भी मिले।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...