ACB की कार्रवाई के बाद आयुक्त ने सहायक अभियंता व उपअभियंता को किया निलंबित

कोरबा (pnews 24) नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने रिश्वत लेने के कथित आरोपी निगम के सहायक अभियंता डी.सी. सोनकर एवं उप अभियंता देवेंद्र स्वर्णकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता देवेंद्र स्वर्णकार को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रंगे पकड़ा है, वहीं सहायक अभियंता श्री सोनकर की उक्त प्रकरण में संलिप्तता का आरोप हैं, परिणाम स्वरूप उक्त दोनों अभियंताओं को नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई निलंबित कर दिया हैं।

 

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...