Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

जन्मदिन सेलिब्रेट वनवासी बच्चों के साथ

विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने मनाया जन्मदिन
कोरबा :भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र साहू ने अपना जन्मदिन वनवासी बच्चों के साथ मनाया । रामपुर स्थित वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर राजेंद्र साहू ने बच्चों को पेन ,कॉपी ,फल का वितरण किया । यह भी बताते चलें कि राजेंद्र साहू राष्ट्रीय तेली युवा संगठन नई दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं ।राष्ट्रीय पत्रिका साहू वैश्य महासभा के महाप्रबंधक का दायित्व भी संभाल चुके हैं । सम्मानित नरेंद्र मोदी जी के तेली समाज के गौरव को प्रधानमंत्री बनाए जाने हेतु, 2011 से 2014 तक 11 राज्यों का दौरा कर देश में 14 करोड़ तेली सामाजिक बांधों को जोड़ने एवं एकजूट करने का प्रयास किया गया ।11 प्रदेशों मे महाराष्ट्र ,गुजरात ,राजस्थान हरियाणा, नई दिल्ली ,उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश का दौरा किया।कर तेली समाज को एकजुट करने का किया । सामाजिक आडंबरों मृत्यु भोज, बाल विवाह ,दहेज प्रथा एवं अन्य कुरीतियों के विरुद्ध अभियान एवं नेत्रदान, रक्तदान ,किडनी दान, हृदय दान, शरीर दान ,हेतु सामाजिक जागरूकता अभियान राजेंद्र साहू के द्वारा चलाया गया । हर साल दो बार रक्तदान किया। 2011 से 2024 तक राजेंद्र साहू के द्वारा रक्तदान महादान अभियान चलाया गया, और स्वयं राजेंद्र साहू ने 54 बार रक्तदान देकर समाज को प्रेरित किया । इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें निराला स्मृति सम्मान और समाज रत्न सम्मान से भी नवाजा गया है ।वाल्मीकि वनवासी कल्याण आश्रम में वितरण कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद अजय गोड ,जिला मंत्री संदीप सहगल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, जोगी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक लालेश दुबे, संयोजक बलदेव दीवान, पूर्व संयोजक वीरेंद्र नायक, बूथ अध्यक्ष भजन सिंह, बीएलए मिलन दास ,अमर दास राधेश्याम ,दीपक सोनी आदि की उपस्थिति रही।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...