सत्र से ग्रेजुएशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू

कोरबा। अगले महीने से शुरू होने जा रहे नए सत्र से ग्रेजुएशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होगी। इसके अनुसार सिलेबस में कई बदलाव किए जा रहे हैं। मसलन, पहली बार 1893 स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया गया ऐतिहासिक भाषण वी एक्सेप्ट ऑल रिलीजन्स एज ट्रु… को अंग्रेजी में शामिल किया जा रहा है।
इंग्लिश लिटरेचर में ही अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा अफ्रीका, कनाडा, फ्रांस समेत दुनिया के दूसरे देशों को भी पढ़ेंगे। मैथ्स के छात्र एंशिएंट मैथ्स भी पढ़ेंगे। इसमें प्राचीन भारतीय गणितज्ञों द्वारा खोजे गए नियम, ग्रहों की गति, काल गणना समेत अन्य विधियों को जानेंगे। जिले में 18 निजी और सरकारी कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में ग्रेजुएशन में इंग्लिश, हिंदी, गणित, इतिहास, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, संस्कृत समेत अन्य कोर्स का सिलेबस 2024-25 से बदलेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर से कोर्स बदलेगा। जानकारों ने बताया कि ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के विभिन्न विषयों के लिए ऐसे कोर्स डिजाइन किए जा रहे हैं कि यदि एक साल बाद छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं, तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। एक साल में ही उन्हें विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी। फिर इस पढ़ाई का उपयोग भी रोजगार के लिए कर सकेंगे। ग्रेजुएशन सेकंड ईयर में भी इसी तरह कोर्स को तैयार किया गया है।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...