अफगानिस्तान में मिलने वाली दुर्लभ लेपर्ड गीको छिपकली कोरबा में

” कोरबा में ईरान, अफगानिस्तान में मिलने वाली दुर्लभ लेपर्ड गीको छिपकली मिली है। किंग कोबरा के रिसर्च के दौरान वन विभाग के ट्रैप कैमरा में लेपर्ड गेको छिपकली की तस्वीर कैद हुई है”
कोरबा pnews 24: जिले के जंगल में दुर्लभ प्रजाति की लेपर्ड गीको छिपकली मिली है। सामान्य तौर पर यह छिपकली भारत-पाकिस्तान की सीमा ईरान, अफगानिस्तान में पाई जाती है। यह पहाड़ी इलाकों में मिलती हैं और गुफाओं में रहना पसंद हैं। कोरबा जिले में किंग कोबरा के ऊपर चल रहे रिसर्च के दौरान यह दुर्लभ छिपकली की अजगरबहार के पास देखी गयी है। जो वन विभाग के कैमरे में कैद हो गई। यह छिपकली देखने में बेहद खूबसूरत होती है। छिपकली को खतरा महसूस होता है, तो तेज रफ्तार में भागती है। यह सांपों की तरह तेज आवाज भी निकालती है। इसकी लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर तक हो सकती है। इसके अंदर विष नहीं होता। जिले के वनांचल क्षेत्र में किंग कोबरा का भी रहवास है। छत्तीसगढ़ में कोरबा इकलौता ऐसा जिला है। जहां किंग कोबरा की मौजूदगी है। 12 से लेकर 17 फीट तक के किंग कोबरा यहां पाए जा चुके हैं। किंग कोबरा के रहवास लिए वन विभाग रिसर्च कर रहा है। जहां किंग कोबरा पाए गए हैं। वहां रिसर्च किया जा रहा है, इनके संरक्षण की दिशा में काम चल रहा है। इसी दौरान वन विभाग के ट्रैप कैमरा में लेपर्ड गेको छिपकली की तस्वीर कैद हुई। अजगरबहार के पास हमें दुर्लभ लेपर्ड गेको छिपकली मिली है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...