छत्तीसगढ़ में 13 जून को पहुंचेगा मानसून

रायपुरpews 24: देश के मानसून की 31 मई से हो सकती है. केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी. वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है. इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी. इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है. यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है. 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है.

मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है. रायपुर में 16 जून है और अंबिकापुर में 21 जून है. इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है. इस मुख्या कारण एल नीनो है वह इफ़ेक्ट करता है. एल नीनो प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है. जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है. अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी.

Recent News

कटघोरा में अटल प्रतिमा निर्माण पर कथित गड़बड़ी से मचा बवाल, भाजपा ने ₹13.60 लाख की अनियमितता का आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग...

कटघोरा नगर पालिका के अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर कथित वित्तीय अनियमितता और कांस्य की जगह दूसरी धातु...