Pnews 24 :चुनावी घमासान के बीच अब नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है प्रधानमंत्री के बयान को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पद बड़ी जिम्मेदारी और गरिमा का पद होता है।इस पद के व्यक्ति की बात,पूरा विश्व सुनता और आंकलन करता है।पंडित नेहरू,गुलज़ारीलाल नन्दा जी,लालबहादुर शास्त्री जी,इंदिरा जी,विश्वनाथ प्रताप सिंह जी,इंद्रकुमार गुजराल जी, एच डी देवगौड़ा जी,चंद्रशेखर जी,इंदिरा जी,राजीव गांधी जी,मनमोहन सिंह जी,अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री रहे हैं।इन सभी प्रधानमंत्रियों के भाषण की गरिमा रही है और भारत को विश्व में सम्मान मिला।चुनाव के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आ गई तो घरों में घुसकर आपकी भैस ले जाएगी,आपका मंगल सूत्र छीन लेगी।विचारणीय है कि श्री मोदी जी का यह उद्बोधन कितना गरिमा पूर्ण है। इस बात पर जानता गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

