आपके जेब का पैसा लेकर अमीरों को दिया जा रहा :ज्योत्सना चरणदास महंत

कोरबाpnews 24: लोकसभा की प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने जनसंपर्क के दौरान रामपुर विधानसभा अंतर्गत बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि देश की सभी गरीब महिलाओं को सम्मानजनक राशि हर महिने 8333 रुपए दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि आपके जेब का पैसा लेकर अमीरों को दिया जा रहा है और जब इनके दोस्त लाखों-करोड़ों रुपए लूट कर फरार हो सकते हैं तो आपको 8333 रुपए कैसे नहीं मिल सकते?

आज देश में आरक्षण खत्म करने की बात हो रही है लेकिन कांग्रेस की सरकार इसे रोकेगी। जो प्रकृति हम सबको जीवन देती है, उस प्रकृति को और उसमें मौजूद जल-जंगल-जमीन को नष्ट कर विनाश की ओर ले जाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। ये आपसे जमीन खरीदेंगे नहीं बल्कि छीनकर दे देंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हटते ही फूल छाप की सरकार ने हसदेव जंगल के 15 हजार पेड़ एक ही रात में काट डाले लेकिन जब तक कांग्रेस की सरकार थी एक भी पेड़ नहीं कटे। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि जल-जंगल-जमीन को बचाएंगे व आदिवासियों को अधिकार देंगे। ज्योत्सना महंत ने कहा कि अपने सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए देश का संविधान खत्म होने से बचाने के लिए कांग्रेस को चुनकर भेंजे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरापाली, जोगीपाली, चोरभट्ठी, कछार, तराईमार, चचिया आदि गांवों में जनसंपर्क पर पहुंचीं सांसद का जगह-जगह स्वागत किया गया। जनसंपर्क व सभाओं के दौरान पूर्व अनिला भेडिय़ा, विधायक श्यामलाल कंवर, पूर्व जनपद सदस्य फरियाद अली रिज्वी सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...