बसपा ने दिल्ली मे खोला पत्ता,प्रत्याशियों के नाम का एलान

नई दिल्ली pnews 24:लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी ने दिल्ली की 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति (SC) वोटर हैं। यहां पर उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ये लोग राजधानी के ही वोटर हैं। इस कारण बसपा इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी खोई साख पाने में जुटी है, इसलिए पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

कहां से कौन उम्मीदवार?

बसपा ने चांदनी चौक से एडवोकेट अब्दुल कलाम, साउथ दिल्ली से अब्दुल बासित, पूर्वी दिल्ली से एडवोकेट राजन पाल को टिकट दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से डॉ. अशोक कुमार, नई दिल्ली से एडवोकेट सत्यप्रकाश गौतम, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से विजय बौद्ध, पश्चिमी दिल्ली से विशाखा आनंद को मैदान में उतारा है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...