प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाओ और हम 2 साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

कोरबा (pnews 24) कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की “भूपेश बघेल सरकार में नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया था। जब विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी तो केवल 4 महीनों में 95 लोग मारे गए, 350 लोग गिरफ्तार हुए और कई लोगों ने आत्मसमर्पण किया। नरेंद्र मोदी ने पांच साल में बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म कर दिया है। छत्तीसगढ़ रह गया था क्योंकि यहां भूपेश बघेल की सरकार थी। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाओ और हम 2 साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है। उसे सिर्फ मॉइनोरिटी से मतलब है। उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने दुत्कार दिया। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक ही मंत्र है, झूठ बोलो, बार-बार बोलो। अब कहती है कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे। 10 साल पूर्ण बहुमत की सरकार थी, खत्म की धारा-370, आतंकवाद और नक्सलवाद। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है आरक्षण खत्म नहीं होने देगा।

 

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...