Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

मरवाही विधानसभा में कृषि महाविद्यालय एवं आईटीआई तकनीकी संस्थान की होगी स्थापना- सुश्री सरोज पांडेय

कोरबा (pnews 24) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोरबा लोकसभा से चुनाव लड़ रही नेत्री सुश्री सरोज पांडेय को सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों से जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। मरवाही विधानसभा में अपने दौरे के दौरान सरोज पांडेय ने कहा कि कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। वर्तमान सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के कार्यकाल में 5 साल में जो नहीं हो सका वो अब होगा। सुश्री सरोज पांडेय ने मरवाही विधानसभा की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की जीत होने पर इस विधानसभा क्षेत्र में कई कार्य किए जाएंगे।
# भाजपा की जीत होने पर किये जाने वाले कार्य एक नजर में
* मरवाही विधानसभा में कृषि महाविद्यालय एवं आईटीआई तकनीकी संस्थान का निर्माण
* अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह यहां के सभी पंचायतों में भी शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों हेतु सर्वसुविधायुक्त कमल भवन का निर्माण
* आंवला, आम आदि का बगीचा लगाकर उससे अन्य खाद्य पदार्थ आंवला, मुरब्बा, आचार आदि का उत्पाद केन्द्र खुलवाना
* स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्रियो के विक्रय के लिए बाजार की व्यवस्था
* मरवाही विधानसभा में कमल चलित अस्पताल जिसमें मरीजों की जांच के साथ उपचार की भी उचित व्यवस्था
* जर्जर सड़कों का नवीनीकरण और पहुँच विहीन ग्रामों में सड़कों का निर्माण
* सरोवर धरोहर योजना के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण
* मरवाही विधानसभा में खेल मैदान और पार्क का निर्माण
* मरवाही विधानसभा केंद्र में नवोदय विद्यालय/समकक्ष स्कूलों की स्थापना
* सकोला में प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...